अजब सवाल के गजब जवाब, लोटपोट सवाल
अजब सवाल के गजब जवाब, लोटपोट सवाल
आज हम आपके लिए कुछ ऐसे अजब सवाल लेकर आए हैं जो बिल्कुल पहेलियों की तरह हैं जिसका जवाब देने में आपको बहुत मजा भी आएगा। इन सवालों के जवाब हम अंत में देंगे इसलिए आप बिना जवाब देखे इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करिएगा। चलिए फिर शुरू करते हैं।
1) वह कौन सी ऐसी चीज है जो पंख से भी हल्की है लेकिन फिर भी बड़े से बड़ा ताकतवर आदमी भी उसे कुछ मिनटों से ज्यादा देर नहीं रोक सकता?
2) एक आदमी भारी बारिश में बिना छाते के सड़क पर चला जा रहा था लेकिन फिर भी उसका एक भी बाल गीला नही हुआ, ऐसा क्यों?
3) एक आदमी के कितने जन्मदिन होते हैं?
4) एक सामान्य आदमी के दोनों हाथों तथा दोनों पैरों में कुल कितनी उंगलियाँ होती हैं?
5) यदि 5 खरगोश 5 मिनट में 5 सेब खाते हैं तो 10 खरगोश 10 मिनट में कितने सेब खाएंगे?
6) ऐसा क्या है जिसके पास नॉर्मली रात को सर होता है लेकिन दिन में उसके पास सर नहीं होता?
7) 55 में से 5 कितनी बार घटा सकते हैं?
8) लोग मुझे खाने के लिए खरीदते हैं लेकिन खाते नही हैं। बताओ मैं क्या हूँ?
9) मैं तुम्हारे आस-पास जितना ज्यादा रहूँगा तुम्हे उतना कम दिखेगा, बताओ कौन हूँ मैं?
10) मैं सब चीजों को उल्टा कर सकता हूँ लेकिन अपने आप को हिला भी नही सकता। बताओ मेरा नाम।
अजीबो-गरीब सवाल, जिनके जवाब उससे भी ज्यादा घुमावदार हैं
सही जवाब
1) सांस। (बड़े से बड़ा ताकतवर आदमी भी अपनी सांस ज्यादा देर तक नही रोक सकता है।)
2) क्योंकि वह आदमी बिल्कुल गंजा था।
3) सिर्फ 1 दिन, जिस दिन वह पैदा हुआ। बाकी हर साल उस जन्मदिन को मनाया जाता है।
4) 16 उँगलियाँ, बाकी 4 अंगूठे होते हैं।
5) 20 सेब ( सवाल के अनुसार, एक खरगोश 5 मिनट में 1 सेब खाता है। इस तरह पाँचों खरगोश मिलकर 5 मिनट में एक-एक सेब यानि कि पाँच सेब खा लेते हैं। इसका मतलब हुआ कि 10 खरगोश मिलकर 5 मिनट में 10 सेब खाएंगे तो 10 मिनट में 20 सेब हुए।)
6) तकिया
7) 1 बार (क्योंकि 55 में से 5 घटाते हीं वो 50 बन जाएगा।)
8) प्लेट।
9) अंधेरा।
10) आइना।
Comments
Post a Comment